Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

भीमताल में चला बृहद स्वच्छता अभियान, झीलों की सफाई में जुटे छात्र और अधिकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे के नेतृत्व में रविवार को भीमताल क्षेत्र में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ-साथ करीब 20 शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान में लेक इंटरनेशनल स्कूल और ग्राफिक एरा सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने झीलों के आसपास फैले कूड़ा-कचरे को एकत्रित कर उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था की।

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें जनसहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आम नागरिकों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

अभियान के तहत भीमताल झील और बृहद झील क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी आमजन तक पहुंचाया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, रोटरी क्लब के पदाधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!