Breaking News

भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा)  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल का दौर जारी हो चुका है। जिसका असर काशीपुर में भी देखने को मिला | जहाँ भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए | और सदस्यता लेने कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जिस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सहगल ने सभी कार्यक्रतार्ओ का पुष्पमाला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। और कहा कि लगातार भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। जो आने वाले समय के लिए इशारा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी | भाजपा से जनता का मोह भंग हो गया है | अब देश और प्रदेश का विकास कांग्रेस पार्टी के हाथ में ही संभव है कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने कहा भाजपा मात्र मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने का काम कर रही है| विकास के नाम पर यह लोग जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। युवा कांग्रेसियों ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी से जुड़ कर कांग्रेस की सरकार बनाने का प्रण लें।

इस दौरान भाजपा अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल सुषमा देवी पूर्व ग्राम प्रधान गंगापुर गोसाई, पंकज कुमार मोनू पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, सरदार इंदरजीत सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, विकास कुमार शर्मा, अंकुर कुमार, योगेंद्र पाल, दीपक कुमार, सोनू, पवन कुमार, आदि भाजपा व आरएसएस से जुड़े लोगों ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का आवाहन किया | और इस मौके पर स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, सचिन नाडिग एडवोकेट, रोशनी बेगम, प्रीत बम, नितिन कौशिक, मुशर्रफ हुसैन, अफसर अली, रवि ढींगरा, विकास कौशिक और उपकार सिंह आदि कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!