Breaking News

रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, महिला आरक्षण बिल पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार उनके इस संबोधन में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पर महत्वपूर्ण बयान आ सकता है।

यह विधेयक हाल ही में लोकसभा में पारित नहीं हो सका। मतदान के दौरान इसके पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि इसे पारित होने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया। इस कारण विधेयक 54 वोटों से गिर गया।

प्रस्तावित विधेयक के तहत लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने और उनमें 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान था। विपक्ष ने महिला आरक्षण का समर्थन तो किया, लेकिन इसे परिसीमन (डिलिमिटेशन) से जोड़ने का विरोध किया, जिसे लेकर संसद में गतिरोध बना रहा।

विधेयक के पारित न होने पर प्रधानमंत्री ने निराशा जताते हुए विपक्ष की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस फैसले पर विपक्षी दलों को भविष्य में पछताना पड़ सकता है।

इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी कई अहम मौकों पर रात 8 बजे देश को संबोधित कर चुके हैं, जिनमें 2016 की नोटबंदी का ऐलान प्रमुख रहा है।

विधेयक गिरने के बाद एनडीए नेताओं की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें भाजपा और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!