Breaking News

पंतनगर वेटरनरी हॉस्पिटल का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पंतनगर जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वेटरनरी हॉस्पिटल का जिला स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कुल 6 पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीनें पाई गईं, जिनमें से 2 मशीनें पुरानी और अनुपयोगी होने के कारण नियमानुसार सील कर दी गईं, जबकि शेष 4 मशीनें पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण में नियमित रूप से उपयोग में लाई जा रही हैं।

टीम ने मेडिसिन, सर्जरी और ऑब्स एंड गायनी विभाग का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अल्ट्रासाउंड मशीनों के उपयोग की प्रक्रिया और पशुओं के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जो संतोषजनक पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान वेटरनरी हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश भट्ट ने टीम को आवश्यक जानकारी देते हुए पूरा सहयोग प्रदान किया। टीम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह, जिला समन्वयक प्रदीप महर, गोपाल आर्य सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!