Breaking News

उत्तराखंड-यूपी में सक्रिय चोरी गैंग पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर – उत्तराखंड एसटीएफ ने विद्युत तार चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 50 लाख रुपये मूल्य के भारी मात्रा में बिजली के तार, दो वाहन और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अजय सिंह के निर्देशन में की गई। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि काशीपुर और कुंडा क्षेत्र में दीनदयाल योजना के तहत बिछाई गई विद्युत केबल को काटकर चोरी कर गोदाम में छिपाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर एसटीएफ की कुमाऊं टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी करते हुए रुद्रपुर के धर्मपुर क्षेत्र स्थित एक गोदाम पर दबिश दी। यहां से भारी मात्रा में चोरी की गई विद्युत केबल, उपकरण और दो वाहन बरामद किए गए। मौके से आफताब अली और जीशान को गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले दो महीनों से रात के समय स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन से विभिन्न क्षेत्रों में रेकी कर बिजली के तार काटते थे और उन्हें गोदाम में जमा कर बाद में कॉपर और एल्यूमीनियम निकालकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और बरेली में बेच देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त आफताब अली पहले भी चोरी, डकैती और लूट जैसे मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!