Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

हल्द्वानी में DPS जूनियर्स का ‘एडु फेस्ट’, बच्चों और अभिभावकों में दिखा उत्साह….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) जूनियर्स में आयोजित ‘एडु फेस्ट’ कार्यक्रम ने नए सत्र की शुरुआत को उत्साह और उमंग से भर दिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में नए अभिभावकों और बच्चों ने भाग लेकर विद्यालय के माहौल को करीब से जाना।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र से पहले विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना था। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी नई कक्षा शिक्षिकाओं से मुलाकात की, खेलकूद में भाग लिया और टैटू आर्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आनंद उठाया।

इसके साथ ही बच्चों ने एजु स्पोर्ट्स, संगीत और नृत्य जैसी प्रस्तुतियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शैक्षिक साझेदार—वीआर, ट्विन विन, ट्राई फाई और फ्रेंचैट—ने भी सहभागिता करते हुए बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और रोचक गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल, निदेशक श्रेयल अग्रवाल, प्रधानाचार्या रंजना शाही, हेड मिस्ट्रेस अंचला साह और एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर स्नेहा सिंह सहित समस्त शिक्षकों ने अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

‘एडु फेस्ट’ बच्चों और अभिभावकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ और नए शैक्षणिक सत्र की शानदार शुरुआत का प्रतीक बना।

और पढ़ें

error: Content is protected !!