Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

हल्द्वानी में नागरिकों की समस्याओं को तुरंत सुलझाने की पहल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आम जनता की समस्याओं को सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सड़क, अवैध निर्माण, धोखाधड़ी, पेयजल, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद, विकलांगता प्रमाण पत्र आदि जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर त्वरित कार्रवाई की गई।

मौके पर समाधान

कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का तुरंत निस्तारण किया गया। उदाहरण स्वरूप:

  • न्यू आदर्श कॉलोनी में गेट विवाद का समाधान मौके पर किया गया।
  • बद्रीपुरा गोरखपुर में भूमि विक्रय में आ रही समस्या का राजस्व विभाग को शीघ्र हल करने के निर्देश।
  • बाजपुर में खतौनी निर्गत करने की शिकायत का समाधान।
  • घुघू सिगड़ी से हरियाल मोटर मार्ग में विलंब और पंगोट से कुंजखरक मार्ग के सुगम निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई के आदेश।
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र और बैंक लोन संबंधित मामलों का त्वरित निवारण।
  • खुरपाताल प्राथमिक विद्यालय में खेल मैदान में अतिक्रमण का समाधान, नया ताला लगाकर सभी संबंधितों को चाबी देने के निर्देश।

सार्वजनिक मार्गों की समस्या का समाधान

बैठक में बैल पोखरा, रामपुर रोड क्षेत्र में 15 फीट चौड़े सार्वजनिक मार्ग में माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल द्वारा लगाए गए गेट से उत्पन्न बाधा को तुरंत हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। आयुक्त ने निवासियों से कहा कि पारंपरिक मार्ग में बने रैंप को हटाकर आमजन के आवागमन में बाधा समाप्त की जाए।

नागरिकों के लिए त्वरित और सुलभ प्रशासन

आयुक्त ने बताया कि यह जनसुनवाई कार्यक्रम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और तत्काल समाधान करने का प्रयास है। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और विभागों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!