काठगोदाम – जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हंगामा करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?


26 मार्च 2026 को पुरानी चुंगी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में दो पक्षों—सौरभ राणा व सोनू राणा और दूसरे पक्ष के गोपाल आर्या आदि—के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
चौकी परिसर में भी किया हंगामा
27 मार्च को जब पहला पक्ष पुलिस चौकी मल्ला काठगोदाम में मौजूद था, तभी दूसरे पक्ष के आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए और चौकी परिसर में ही विवाद करने लगे। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद वे नहीं माने और लगातार शांति भंग करने की कोशिश करते रहे।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
हालात को बिगड़ता देख उपनिरीक्षक दिलीप कुमार और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- गोपाल आर्या (31 वर्ष)
- सितेश आर्या (24 वर्ष)
- अमन कुमार (19 वर्ष)
तीनों आरोपी काठगोदाम क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस का संदेश
नैनीताल पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या शांति व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Skip to content










