Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

आज मनाया जाएगा अर्थ ऑवर: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज पूरे प्रदेश में ‘अर्थ ऑवर’ मनाया जाएगा। इस दौरान रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।

उत्तराखंड शासन के आह्वान पर प्रदेशभर में इस अभियान को व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। आम जनता, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सहयोग करते हुए इस पहल का हिस्सा बनने को कहा गया है।

यह अभियान World Wide Fund for Nature (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा संचालित एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

अर्थ ऑवर के तहत लोगों से अपील की गई है कि वे एक घंटे के लिए अनावश्यक बिजली के उपयोग से बचें और ऊर्जा संरक्षण का संदेश फैलाएं। यह छोटा सा प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के अभियानों से न केवल बिजली की बचत होती है, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी मजबूत होता है।

प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों से इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए योगदान देने का आग्रह किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!