Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

भारत विकास परिषद गदरपुर की नई कार्यकारिणी गठित, राजीव ग्रोवर बने अध्यक्ष….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

गदरपुर – नगर के सनातन धर्म मंदिर कार्यालय, बुध बाजार में गुरुवार को भारत विकास परिषद गदरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक की शुरुआत में पुरानी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय संगठन मंत्री रविंद्र बजाज की देखरेख में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में राजीव ग्रोवर को अध्यक्ष, डॉ. विप्रजीत विश्वास (सोनू) को सचिव, सागर गाबा को कोषाध्यक्ष तथा अंजू भुड्डी को महिला सहभागिता (संयोजिका) के रूप में चुना गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प भी लिया गया।

बैठक में दीपक सुधा, विनोद चुग, डॉ. अरविंद धवन, डॉ. अजय श्रीवास्तव, राकेश भुड्डी, राजकुमार भुड्डी, अशोक हुड़िया, राकेश कम्बोज, डॉ. विनीत अरोरा, बंटी छाबड़ा और गौरव मदान सहित कई वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के मूल सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!