Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

भीमताल में निरीक्षण के दौरान खुली पोल, कर्मचारियों पर गिरी गाज….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीमताल और विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद मरीज बनकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अस्पताल में लापरवाही उजागर

निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके वेतन रोकने के निर्देश सीएमएस को दिए।

उन्होंने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता और उनकी एक्सपायरी डेट की भी जांच की। साथ ही यह सुनिश्चित किया कि मरीजों को बाहर की दवाइयां न लिखी जा रही हों। निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन की स्थिति तथा आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

सीडीओ ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई, समय पर उपस्थिति और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

विकास खंड कार्यालय में भी कार्रवाई

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड कार्यालय भीमताल का निरीक्षण किया, जहां 6 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कुछ कर्मचारी भ्रमण पंजिका में पूर्व तिथि का भ्रमण दर्ज कर लंबे समय से कार्यालय नहीं आ रहे थे। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई।

दिए सख्त निर्देश

सीडीओ ने स्वयं सहायता समूहों के रजिस्टर जल्द वितरित करने और 31 मार्च से पहले बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!