Breaking News

ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। लोकभवन में आयोजित सादगीपूर्ण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूरा कार्यक्रम करीब 15 मिनट में संपन्न हुआ।

इन नेताओं को मिला मंत्री पद

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नेताओं में:

मदन कौशिक

प्रदीप बत्रा

खजान दास

राम सिंह कैड़ा

भारत सिंह चौधरी

इनमें विशेष रूप से भारत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर समारोह को अलग पहचान दी।

सभी रिक्त पद हुए भरे

इस कैबिनेट विस्तार के साथ ही मंत्रिमंडल के सभी पांच रिक्त पद भर दिए गए हैं। पहले तीन पद खाली थे, जबकि चंदन रामदास के निधन और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद दो और पद रिक्त हो गए थे।

संतुलन और प्रदर्शन पर आधारित चयन

मंत्रियों का चयन पिछले चार वर्षों के कार्य और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के बीच क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक एवं जातीय प्रतिनिधित्व, और युवा नेतृत्व को भी ध्यान में रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस सूची को अंतिम रूप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे के दौरान दिया गया था।

आगे की तैयारी

सरकार अब जल्द ही निगमों, बोर्ड और आयोगों में भी नियुक्तियां कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, करीब दो दर्जन पदों पर दायित्वधारियों की तैनाती की तैयारी चल रही

और पढ़ें

error: Content is protected !!