गैरसैंण/देहरादून- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1 लाख 11 हजार 703.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 11.41 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री धामी ने वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। इससे पहले उन्होंने अनुपूरक बजट पेश किया था। पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से वित्त विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के पास ही है। बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद पिछले 25 वर्षों में मातृशक्ति, अन्नदाता और युवाशक्ति की भागीदारी से राज्य ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित किए हैं। सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के लिए भी राहत का प्रस्ताव रखा है। जेल गए या आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन 6000 रुपये से बढ़ाकर 7000 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं अन्य श्रेणी के आंदोलनकारियों की पेंशन 4500 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है।
विभागवार बजट प्रावधान
वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में विभिन्न विभागों के लिए निम्न प्रावधान किए गए हैं—


-
माध्यमिक शिक्षा विभाग – 542.84 करोड़ रुपये
-
उच्च शिक्षा विभाग – 146.30 करोड़ रुपये
-
तकनीकी शिक्षा विभाग – 98.50 करोड़ रुपये
-
खेल विभाग – 69.94 करोड़ रुपये
-
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण – 195.46 करोड़ रुपये
-
पेयजल विभाग – 1827.91 करोड़ रुपये
-
आवास विभाग – 291 करोड़ रुपये
-
शहरी विकास विभाग – 1401.85 करोड़ रुपये
-
ग्रामीण विकास विभाग – 1642.20 करोड़ रुपये
-
ऊर्जा विभाग – 1609.43 करोड़ रुपये
-
लोक निर्माण विभाग – 2501.91 करोड़ रुपये
सरकार का कहना है कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी गई है। बजट से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी लगातार अपडेट की जा रही है।

Skip to content










