हल्द्वानी/नई दिल्ली। उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण तब आया जब प्रो. डॉ. राकेश चन्द्र रयाल को “Best Media Educator of Digital Journalism” सम्मान से नवाज़ा गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, सांस्कृतिक संचार और डिजिटल मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित 20th Media Excellence Awards 2026 समारोह के दौरान प्रदान किया गया, जहां देशभर के मीडिया जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही।


प्रो. रयाल वर्तमान में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में निदेशक, पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उनकी यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है।

Skip to content










