हल्द्वानी – Aditya Birla Group का प्रीमियम ज्वेलरी ब्रांड Indriya ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में अपना पहला स्टोर खोलकर राज्य के बाजार में औपचारिक प्रवेश कर लिया है। कुमाऊं की तलहटी में बसे इस व्यावसायिक शहर में ब्रांड का आगमन उत्तर भारत में विस्तार की रणनीति का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
नैनीताल रोड स्थित यह फ्लैगशिप स्टोर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक डिजाइन दर्शन का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है। पारंपरिक स्वर्ण और रजत कारीगरी के लिए प्रसिद्ध हल्द्वानी में Indriya का यह कदम स्थानीय परंपराओं को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण है।


स्टोर को प्रीमियम रिटेल अनुभव को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। ग्राहकों के लिए विशेष ‘कारीगरी रूम’ की सुविधा है, जिसमें 28,000 से अधिक आकर्षक डिज़ाइनों का विस्तृत संग्रह उपलब्ध है। पारंपरिक बाजार संस्कृति और आधुनिक शोरूम अनुभव का यह मेल ग्राहकों को एक अलग और यादगार खरीदारी अनुभव देने का वादा करता है।
हल्द्वानी में नए स्टोर के साथ Indriya का राष्ट्रीय नेटवर्क अब 47 स्टोर्स तक पहुँच गया है। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और पुणे सहित कई महानगरों में ब्रांड की मजबूत उपस्थिति है, जबकि जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, पटना और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी स्टोर्स संचालित हैं। इसके अलावा जोधपुर, सूरत, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, गया, जम्मू, चंडीगढ़, मैंगलोर, कोलकाता, कटक, सिलीगुड़ी, रांची और अब हल्द्वानी जैसे शहरों में ब्रांड अपनी पहुंच मजबूत कर रहा है।
Indriya के CEO संदीप कोहली ने कहा कि हल्द्वानी में पहला स्टोर उत्तराखंड में ब्रांड की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आभूषणों के प्रति गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाओं को देखते हुए यहां अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड में इस प्रवेश के साथ Indriya न केवल अपने सिग्नेचर ज्वेलरी कलेक्शन को नए बाजार तक पहुँचा रही है, बल्कि ग्राहकों को गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रीमियम अनुभव का भरोसा भी दे रही है।

Skip to content










