Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की सख्त रणनीति का असर: हल्द्वानी में स्मैक और अवैध शराब तस्करी में दो गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के कुशल नेतृत्व और कड़े निर्देशों से लगातार मजबूती मिल रही है। उनके स्पष्ट संदेश — “नशे के सौदागरों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं” — का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान चलाने और तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 21 फरवरी 2026 को हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग–अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान एफटीआई के सामने पुराने खंडहर क्षेत्र से सलमान कुरैशी को 7.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 65/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी टीम:

उप निरीक्षक रवीन्द्र राणा (प्रभारी चौकी मेडिकल)

कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी

वहीं दूसरी कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी गेट मंडी बाईपास क्षेत्र से भीम सिंह को 58 पाउच माल्टा स्पेशल मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 66/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम:

उप निरीक्षक प्रेम राम विश्वकर्मा (प्रभारी चौकी मंडी)

कांस्टेबल ललित मेहरा

जनपद पुलिस का कहना है कि एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध यह अभियान लगातार और और भी सख्ती से जारी रहेगा। जनपद को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ पुलिस पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!