लोक भवन में सजेगा फूलों का महोत्सव, तीन दिन महकेगा देहरादून….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – देहरादून में 27 फरवरी से एक मार्च तक लोक भवन में वसंतोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष उत्सव की थीम ‘फ्लोरल हीलिंग’ रखी गई है, जो प्रकृति और पुष्पों के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति का संदेश देगी।

गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि हर वर्ष लोग वसंतोत्सव का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह आयोजन न केवल पुष्पों की सुंदरता का उत्सव है, बल्कि उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को सशक्त मंच भी प्रदान करता है।

उन्होंने बताया कि वसंतोत्सव पुष्प पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन के विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा है। समय के साथ यह आयोजन देहरादून की सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय पहचान बन चुका है।

तीन दिवसीय इस उत्सव में विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों के स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रकृति संरक्षण से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में भाग लेकर वसंत के रंगों और खुशबू का आनंद उठाएंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!