Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

भवाली बाईपास की खाई में मिली लावारिस बाइक, हादसा या किसी साजिश का संकेत?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भवाली- उत्तराखण्ड में नैनीताल के भवाली बाई पास में एक लावारिस मोटर साइकिल संदिग्ध हालात में राहगीरों की सूचना पर पुलिस को मिली है। कोतवाल अब मध्य प्रदेश के नंबर की इस बाइक की जानकारी जुटाने में लगे हैं। नैनीताल जिले में भवाली से भीमताल को जाने वाले बाईपास में आज राहगीरों को एक बाइक खाई में गिरी हुई दिखी। उन्होंने, इसकी जानकारी भवाली कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाल प्रकाश मेहरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खाई में उतारने के बाद पुलिस जवानों को काफी नीचे मध्य प्रदेश के नंबर की एक बाइक मिली। बाइक खाई की झाड़ीयों में फंसने के कारण बहुत नीचे गिरने से बच गई।

पुलिसकर्मियों ने एक तरफ बाइक को रस्सी से बांधा और दूसरी तरफ पुलिस की स्कार्पियो से बांधकर उसे मानवीय मदद से सड़क तक खींचा। बाइक कई दिनों से खाई में पड़ी नजर आ रही थी। ग्रे कलर की टी.वी.एस.अपाची जैसी दिखने वाली बाइक संख्या MP53MB6501 को सड़क तक लाया गया, जिसके बाद उसे लावारिस खाते में जमा कर दिया गया है। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि बाइक 15 भी दिन से खाई में गिरी होने की जानकारी मिली है। बाइक के स्वामी का नाम जानने के लिए जांच चल रही है। अब सवाल ये उठ रहे हैं कि बाइक के साथ कोई सवार भी तो नहीं थे ? कहीं किसी ने बाइक सवार को अपहृत कर बाइक खाई में तो नहीं फैंक दी ? कहीं आपसी दुश्मनी या खुंदक के चलते बाइक को इस सुनसान जगह लाकर ठिकाने तो नहीं लगाया गया है। मध्य प्रदेश के नंबर की बाइक ऊत्तराखण्ड और उसमें भवली जैसे दुर्गम क्षेत्र तक आखिर पहुंची कैसे ? इस बाइक की गुमशुदगी कहीं आसपास के थानों में लिखी तो नहीं है ?

और पढ़ें

error: Content is protected !!