ITC फॉर्च्यून हल्द्वानी में ‘उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ का भव्य समापन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी (नैनीताल)- आईटीसी फॉर्च्यून, फॉर्च्यून वॉकवे मॉल, हल्द्वानी में ‘उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स (UBEA) 2026’ का गरिमामय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रीत टेक द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में आतिथ्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल, रियल एस्टेट एवं सेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों और उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य आयोजक एवं प्रीत टेक के निदेशक श्री दिलप्रीत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में छोटे, मध्यम और बड़े व्यवसायों की अहम भूमिका है और ऐसे मंच राज्य की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का काम करते हैं।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान

समारोह में राज्य के अलग-अलग जिलों से आए विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आतिथ्य (Hospitality) क्षेत्र में त्रिनंतरा रिसॉर्ट एंड स्पा (जिम कॉर्बेट), फॉर्च्यून वॉकवे मॉल–आईटीसी होटल्स (हल्द्वानी), वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स (जिम कॉर्बेट), सराका होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (अल्मोड़ा), वानप्रस्थ रिसॉर्ट्स, विलासिता रिसॉर्ट (हरिद्वार), जिंजर पंतनगर, जिंजर देहरादून, नमामि रिसॉर्ट्स एलएलपी (टिहरी गढ़वाल), विंटरलाइन गोल्ड रिसॉर्ट और पीक्स एंड पाइन्स रिसॉर्ट जैसे प्रतिष्ठानों को सम्मान मिला।

शिक्षा (Education) क्षेत्र में बीर्सहेबा स्कूल (अल्मोड़ा), सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल (नैनीताल), कैड इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्किल्स, बेलेज़ा डिवाइन प्राइवेट लिमिटेड, इक ओंकार ग्लोबल एकेडमी और स्टडी अब्रॉड इमिग्रेशन कंसल्टेंट को उनके नवाचार और गुणवत्ता के लिए सराहा गया।

रिटेल व व्यापार (Retail) श्रेणी में विगा वॉलपेपर हब, अशोका बेयरिंग एंटरप्राइजेज, आयन हाइड्रोटेक वॉटर सॉल्यूशंस, परफेक्ट एंटरप्राइजेज और लक्ष्मी एंटरप्राइजेज को सम्मानित किया गया।

रियल एस्टेट एवं सेवा (Real Estate & Service) क्षेत्र में भूपी प्रॉपर्टी, वीकेजे प्रोजेक्ट्स, अपलिफ्ट फाइनेंशियल कंसल्टेंसी सर्विसेज और ब्लेस्ड मैकेनिक्स को अवार्ड प्रदान किए गए।

कैफे व रेस्टोरेंट (Cafe/Restaurant) श्रेणी में द कबाना और काठीपुरा काठीरोल्स को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान मिला।

विशेष सम्मान (Special Award) स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु क्यू हेल्थ डायग्नोस्टिक्स के डॉ. शशांक प्रतीक को प्रदान किया गया।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुमित हृदयेश जी (माननीय विधायक, हल्द्वानी), श्रीमती रेनू अधिकारी जी (माननीय राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार), श्री दिनेश आर्य जी (माननीय राज्य मंत्री), श्री कौस्तुभानंद जी (प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, भाजपा), श्री समीर आर्य जी (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय पार्टी – अनुसूचित मोर्चा), श्री डी.सी.एस. रावत जी (अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, उच्च न्यायालय उत्तराखंड), श्री सौरभ अधिकारी जी (महासचिव, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, नैनीताल) और श्री मंजीत सिंह राजू जी (माननीय गन्ना मंत्री, उत्तराखंड सरकार) सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

चीफ ऑर्गेनाइजर श्री दिलप्रीत सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य उधम सिंह नगर से लेकर पौड़ी गढ़वाल तक की प्रतिभाओं और व्यवसायों को एक साझा मंच प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन उत्तराखंड को व्यावसायिक रूप से और सशक्त बनाएंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!