Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में 40 हजार करोड़ के काम होंगे शुरू: सीएम धामी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट को उत्तराखंड के लिए विकास और संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करने वाला बताया है। सोमवार को देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट के माध्यम से प्रदेश में करीब 40 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों को पर्यावरण संरक्षण के साथ संतुलन बनाकर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि प्रदेश की प्राकृतिक विरासत सुरक्षित रहे।

सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय बजट से सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश होगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!