नैनीताल पुलिस का तड़के बड़ा चेकिंग अभियान, 5 संदिग्ध गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस ने तड़के व्यापक और आकस्मिक मेगा चेकिंग अभियान चलाया। यह विशेष ऑपरेशन पुलिस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में संचालित किया गया।

अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने किया। नैनीताल और हल्द्वानी सर्किल के अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में विशेष पुलिस टीमें गठित कर एक साथ कई स्थानों पर चेकिंग शुरू की गई, जिससे अभियान का व्यापक असर दिखाई दिया।

बैरियर, हाईवे और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच

पुलिस टीमों ने बस अड्डों, प्रमुख चौराहों, बैरियरों, राष्ट्रीय राजमार्गों, लिंक मार्गों, संवेदनशील इलाकों तथा अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय सीमाओं पर घेराबंदी कर चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई। होटल, ढाबों और देर रात संचालित स्थानों के आसपास भी निगरानी बढ़ाई गई।

अभियान का मुख्य फोकस मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की आवाजाही, प्रतिबंधित वस्तुओं और सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ पर केंद्रित रहा। सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी स्वयं फील्ड में मौजूद रहकर टीमों को लीड करते रहे।

अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई

विशेष चेकिंग ड्राइव के दौरान पुलिस ने—

  • 1302 व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन जांच की
  • 574 वाहनों को रोककर चेक किया
  • संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया
  • 11 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की
  • 35 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया

आगे भी जारी रहेंगे ऐसे अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के आकस्मिक अभियान आगे भी जारी रहेंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि चेकिंग के दौरान सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने, कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!