Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

काशीपुर: बापू को श्रद्धांजलि, साथ ही भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – काशीपुर में राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुंशी राम चौराहा स्थित परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गांधीवादी विचारों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। अलका पाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने ग्रामीण उत्थान और श्रम आधारित विकास की जो परिकल्पना की थी, वह आज कमजोर की जा रही है। उन्होंने मनरेगा से गांधी का नाम हटाने की कथित कोशिशों की आलोचना की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों और काम के अधिकारों को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं, जिसका कांग्रेस विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अहिंसा और लोकतांत्रिक तरीकों से जनहित के मुद्दे उठाती रहेगी।

कार्यक्रम में मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, इंदर सिंह एड, सरित चतुर्वेदी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!