Breaking News

धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर

गणतंत्र दिवस पर दिव्य भारत शिक्षा मंदिर में भव्य आयोजन, विष्वजीत सिंह नेगी रहे मुख्य अतिथि….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर यमकेश्वर क्षेत्र में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा संचालित दिव्य भारत शिक्षा मंदिर जूनियर हाई स्कूल में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यमकेश्वर निवासी एवं उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विष्वजीत सिंह नेगी वरिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को भावविभोर कर दिया। बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से भरपूर प्रस्तुतियों ने दर्शकों के मन में गर्व की भावना उत्पन्न की और उनके उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई।

इस अवसर पर विष्वजीत सिंह नेगी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों को पुस्तकें और पेन वितरित किए। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भर बनने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के चेहरे पर दिखा उत्साह और आत्मविश्वास यह दर्शाता रहा कि देश की भावी पीढ़ी मजबूत और सशक्त दिशा में अग्रसर है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं तथा समाज में शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं सहयोगियों को बधाई दी गई और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!