Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

77वें गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड देशभक्ति के रंग में रंगा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनउत्तराखंड में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रदेश के सभी 13 जिलों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई। वहीं हरिद्वार में योगगुरु स्वामी रामदेव ने तिरंगा फहराया और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वीडियो संदेश जारी कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। पिथौरागढ़ और हल्द्वानी में सुबह सात बजे एनसीसी कैडेट्स ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया, जबकि उत्तरकाशी में बर्फीले मौसम के बावजूद स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट कर साहस और अनुशासन का परिचय दिया।

देहरादून में राष्ट्रीय पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात और दर्शक दीर्घा तक सभी तैयारियां समय से पूरी की गईं। चाक-चौबंद इंतजामों के बीच गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे गौरव, गरिमा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!