हल्द्वानी- भीषण ठंड के प्रकोप को देखते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज अपने निवास से अलाव जलाने हेतु जलौनी लकड़ियों से भरी 5 गाड़ियों को हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब, मजदूर, बुजुर्ग एवं असहाय वर्ग को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधि होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी है कि समाज के हर वर्ग तक आवश्यक सुविधाएं और राहत समय पर पहुंचें। ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था निरंतर की जा रही है और आवश्यकता अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और किसी भी जरूरतमंद को कठिन परिस्थितियों में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
इस जनहितकारी अभियान में पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि दिवेश तिवारी, संजू उप्रेती, इंजीनियर सुमित कुमार, राजू चौहान, मोहम्मद खालिद, इशरत अली, रिजवान, इस्लामुद्दीन, जॉन्टी राणा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।












