Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं की चेतावनी भी दी गई है।

प्रदेश में लंबे समय से शुष्क मौसम बना हुआ था, जिससे सूखे जैसे हालात बनने लगे थे। किसान और आमजन दोनों ही बारिश का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

इन जिलों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की प्रबल संभावना बताई गई है।

ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा

प्रदेश के अन्य जिलों में ओलावृष्टि, गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसे देखते हुए कई जनपदों में येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।

देहरादून में दिन गर्म, शाम ठंडी

राजधानी देहरादून में गुरुवार को सुबह से तेज धूप खिली रही, जिससे दिन में गर्मी महसूस की गई, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं के चलते मौसम ठंडा हो गया और लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ।

तापमान में उतार-चढ़ाव

हरिद्वार और उधम सिंह नगर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि इसके बाद दो-तीन दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।
प्रदेश में 28 जनवरी तक मौसम का मिज़ाज अस्थिर बने रहने की संभावना जताई गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!