Breaking News

रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

हल्द्वानी में खुलेआम गुंडागर्दी_युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में कुछ लोगों ने रेलवे क्रोसिंग पर रंजिश के चलते स्कूटी से जा रहे हुसैन वारिस को बेरहमी से पीट दिया। हुसैन के भाई अली ने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। मारपीट का वीडियो पुलिस को मुहैया कराया गया है।

   नैनीताल जिले में हल्द्वानी के जवाहर नगर निवासी अली वारिस ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उनका भाई हुसैन वारिस मंगलवार सवेरे 9 बजे अपनी स्कूटी से काम पर जा रहा था। तभी रेलवे क्रॉसिंग बन्द हो गई और वहां मौजूद मुन्ना अल्वी और उसके भाई सारिक अपने कुछ अपराधिक साथी नदीम, मकसूद व 10 से 15 अन्य साथीयों के साथ लाठी डन्डे, लोहे की रोड व अन्य हथियार लेकर हुसैन वारिस उर्फ ‘बन्टी’ से रेलवे क्रॉसिंग पर मरपीट करने लगे।

परिवार से रंजिश रखने वाले हमलावर, हुसैन की स्कूटी को आगे पीछे करने के बहाने लड़ने लगे। उन्होंने हुसैन को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। हमलावरों ने हुसैन, उसके दोस्त दानिश और मेहरबान को गन्दी गन्दी गालियाँ दी और बुरी तरह से पीट दिया। हुसैन ने हमलावरों से जान बचाने की कोशिश की और वहा से भागते हुए मेरे मोबाईल पर फोन किया। उनके घटनास्थल पहुंचने पर हुसैन, दानिश और मेहरबान बेहोश पड़े थे। उन्हें देखते ही सारिक, नदीम, अनस, महमूद व साथीयों ने उनके साथ भी मारपीट की। वो बमुश्किल बचकर चिकित्सकीय इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचे।

 हमलावरों ने उनके भाई को धमकी दी है कि वह उन्हें परिवार समेत जान से मार देगें। उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!