Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

सितारगंज सीएचसी से नशा मुक्ति केंद्र शिफ्ट, अव्यवस्था और चोरी की घटनाओं के बाद प्रशासन का फैसला….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सितारगंज में संचालित नशा मुक्ति केंद्र को प्रशासन द्वारा अस्पताल परिसर से हटाकर अन्य अनियंत्रित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। यह निर्णय अस्पताल की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे कुछ नशे के आदी व्यक्तियों द्वारा लगातार अस्पताल परिसर में अव्यवस्था फैलाने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि केंद्र में रह रहे लोगों द्वारा चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।

डॉ. यादव के अनुसार, अस्पताल परिसर में बिजली के तार काट दिए गए, वहीं वाटर कूलर की टोंटियां भी चोरी कर ली गईं। इन घटनाओं के चलते न केवल अस्पताल की कार्यप्रणाली बाधित हुई, बल्कि मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो गई थीं।

उन्होंने बताया कि इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने नशा मुक्ति केंद्र को अस्पताल परिसर से हटाकर अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है, ताकि स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और अस्पताल की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर संबंधित विभाग द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता मरीजों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!