Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

धर्मपुर के दीपनगर में कांग्रेस का जनसंवाद, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

धर्मपुर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दीपनगर में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी आयुष सेमवाल द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनसंवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैभव वालिया ने धर्मपुर विधानसभा की जमीनी समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की हालत खराब है, जगह-जगह नशे का कारोबार फैल रहा है, गंदगी, धूल-मिट्टी और लगातार लगने वाले जाम ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूरी तरह असफल साबित हुए हैं।

वैभव वालिया ने कहा कि आज देश और प्रदेश में महंगाई और बेरोज़गारी सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसका सीधा असर आम परिवारों पर पड़ रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और घरेलू बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारें केवल आंकड़ों और घोषणाओं की राजनीति कर रही हैं, जबकि ज़मीनी सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जरूरतमंद परिवारों, महिलाओं और युवाओं के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस सत्ता में आने पर रोजगार सृजन, महंगाई पर नियंत्रण और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को कंबल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में महेश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष गुप्ता, सैनी, अभय कैतूरा, लक्ष्मी, अमन सिंह, अजय रावत, सूरज पंवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!