Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

खटीमा में मकर संक्रांति का उल्लास, सीएम धामी ने ब्रह्मदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

खटीमामकर संक्रांति के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा क्षेत्र को धार्मिक और सांस्कृतिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मदेव मंदिर, लोहिया पुल, खटीमा पहुंचकर भगवान शिव एवं हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने लाल कोठी परिसर में आयोजित उत्तरायणी मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। मेले के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने उत्तरायणी मेले को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्रवासियों में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!