Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

नैनीताल जिले के इन इलाकों में 15 से 17 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- जनपद नैनीताल के विकासखण्ड धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ में मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं और आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 15 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक (तीन दिन) इन क्षेत्रों में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन के अनुसार, इन इलाकों में विद्यालय व आंगनबाड़ी तक पहुंचने के लिए बच्चों को सुनसान मार्गों, पगडंडियों और वन क्षेत्रों से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी जान-माल की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत जिला मजिस्ट्रेट द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि में बच्चों को किसी भी परिस्थिति में विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्रों में न बुलाया जाए। साथ ही वन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन के साथ समन्वय कर स्थिति की लगातार समीक्षा की जाएगी। हालात सामान्य होने पर आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की सूचना समय से अभिभावकों तक पहुंचाई जाए और आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!