Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हीरानगर में उत्तरायणी मेले की धूम, कुमाऊंनी लोकगीतों ने बांधा समां….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित उत्तरायणी कौतिक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मेले के छठे दिन सोमवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों, संगीत और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

लोकगायक बलवीर सिंह राणा ने “चूड़ी त्यार हाथ मा खनकनी” जैसे लोकप्रिय कुमाऊंनी गीतों से समां बांधा, वहीं प्रियंका चंद ने “उतरेणी कौतिक मैकनी घुमै दे…” गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे मेला परिसर को कुमाऊंनी लोकसंस्कृति के रंग में रंग दिया।

उत्तरायणी कौतिक में लोकसंगीत के साथ-साथ कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को भावविभोर किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने देर शाम तक कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उत्तरायणी मेला केवल उत्सव नहीं, बल्कि पहाड़ की लोकसंस्कृति और परंपराओं को सहेजने का जीवंत मंच है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!