Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

उत्तराखंड : पार्किंग फीस विवाद में मैनेजर की मौत, कार से कुचलकर आरोपी फरार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार धर्मनगरी हरिद्वार में पार्किंग फीस को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग में तैनात 55 वर्षीय पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार को दो युवकों ने कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल सहदेव कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत निवासी विशाल कुमार और सूरज सिंह पार्किंग से निकलते समय शुल्क को लेकर मैनेजर सहदेव कुमार से बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बैरिकेड तोड़ते हुए कार को तेज़ रफ्तार में आगे बढ़ाया और सहदेव कुमार को कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल सहदेव कुमार को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें देहरादून रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को बहादराबाद टोल प्लाजा के पास से बरामद कर लिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस नृशंस घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!