Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

महिला को मार, दहशत फैलाने वाला हमलावर_ पिंजरे में कैद…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड में नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों में महिला पर हमला कर ग्रामीणों में खौफ पैदा करने वाला गुलदार हुआ पिंजरे में कैद। दस पिंजरे और 50 कैमरा ट्रेपों की मदद से वन विभाग ने गुलदार को किया रैस्क्यू।

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक स्थित दीनी तल्ली गांव में 26 दिसंबर 2025 को महिला पर हमला कर मौत के घाट उतारने वाले गुलदार की तलाश तभी से चल रही थी। स्थानीय निवासी गोपाल बरगली की पत्नी हेमा बरगली गुलदार के हमले में अचेत हो गई थी। गुलदार, हेमा को रगड़ते हुए जंगल की तरफ ले गया। वहां मौजूद लोगों के हल्ला मचाने के बाद गुलदार हेमा को तो छोड़ गया, लेकिन तब तक हेमा की जान चली गई थी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने जमकर आंदोलन किया था और अपनी नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद, वन विभाग के लिए गुलदार का घटनास्थल के समीप लगातार देखा जाना चुनौती बना था।

राजस्व, वन और पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त की। हमलावर को रैस्क्यू करने के लिए लिए वन विभाग ने गुलदार के संभावित ठिकानों पर 8 से 10 पिंजरे और 50 से अधिक कैमरा ट्रैप लगाए। इतना ही नहीं, टीम बनाकर दिन रात क्षेत्र में गश्त की गई। आज तड़के सवेरे पहड़पनी में एक गुलदार पिंजरे में फंस गया।

एस.डी.ओ.ममता चंद ने बताया कि गुलदार को रैस्क्यू किया गया है। इसे, रानीबाग रैस्क्यू सेंटर लाया जाएगा और इसके सभी संभावित टैस्ट किये जाएंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!