Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी मंडी परिषद पर उत्पीड़न का आरोप, 1 जनवरी से मंडी बंद का एलान…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- मर्चेंट एसोसिएशन हल्द्वानी ने मंडी परिषद पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि मंडी समिति हल्द्वानी और मंडी परिषद उत्तराखंड द्वारा व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।

व्यापारियों के अनुसार, मंडी प्रशासन की कथित मनमानी और दबावपूर्ण कार्यप्रणाली के विरोध में फल मंडी और गल्ला मंडी मर्चेंट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से 1 जनवरी 2026, गुरुवार से मंडी को पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन बंद रखने का निर्णय लिया है।

वहीं इस ऐलान से आमजन पर भी इसका व्यापक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

आंदोलन को व्यापार मंडल का समर्थन

हल्द्वानी मंडी परिषद पर व्यापारियों को लगातार परेशान करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कभी अतिक्रमण तो कभी लीज एग्रीमेंट के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप है कि नवीन मंडी समिति हल्द्वानी में अनियोजित निर्माण कर अवैध तरीके से गोदाम और दुकानें आवंटित की गई हैं।

व्यापारियों का कहना है कि जिन गोदामों के लीज एग्रीमेंट हैं, उनका किराया मंडी परिषद द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा, जिससे मंडी व्यवस्था पर भ्रष्टाचार के आरोप और गहरे हो गए हैं। व्यापारियों ने स्पष्ट किया है कि आलू, फल और किराना कारोबार से जुड़े व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस बंद को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, महानगर हल्द्वानी का पूरा समर्थन मिला है। संगठन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़े रहने का ऐलान किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!