Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

हल्द्वानी में बंद कमरे से दो भाइयों के शव मिलने से सनसनी, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर के मुखानी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बचीनगर नंबर-1 इलाके में एक घर के बंद कमरे से दो सगे भाइयों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मृतकों की पहचान सुनील आर्य (32 वर्ष) और मनोज आर्य (42 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों भाई घर के भीतर मृत अवस्था में पाए गए। जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में शोक व दहशत का माहौल बन गया।

परिजनों के अनुसार, दोनों भाई अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ मां देवकी देवी के साथ रहते थे और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मृतकों की बहन ने बताया कि दोनों भाई नशे के आदी थे। बड़े भाई मनोज आर्य की पत्नी करीब चार साल पहले दो बच्चों को साथ लेकर अलग हो गई थी, जबकि उनकी 11 वर्षीय बेटी पिता के साथ ही रहती थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

सीओ सिटी अमित सैनी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर नशे की लत की बात सामने आई है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना या किसी साजिश—तीनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एक ही घर में दो भाइयों की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!