रुद्रपुर – (मलकीत सिंह) लखीमपुर तिकोनिया में एक बड़ी शर्मनाक घटना का मामला सामने आया है | लखीमपुर तिकोनिया पर रविवार को किसान भाई शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे थे | लेकिन अचानक से एक कार सामने से आई और तेजी से आकर कार ने किसानों को कुचल दिया | आपको बता दें कि आरोपी राज्यमंत्री अजय मिश्रा का बेटा मोनू मिश्रा है | मोनू मिश्रा ने अनियंत्रित तरीके से कार को किसानों के ऊपर चढ़ा दिया | राज्यमंत्री के बेटे की इस हरकत को लेकर किसानों में बहुत आक्रोश है जिस पर किसानों ने कलेक्ट्रेट ऑफिस जाकर धरना प्रदर्शन किया | जिसमें उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाये | और साथ ही उन्होंने शहीदों के परिवार को 1-1 करोड़ और नौकरी देने की मांग की है |

Skip to content











