SDG Achiever Award 2024–25 के लिए नॉमिनेशन शुरू, अब आप भी कर सकते हैं दावेदारी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड में सतत विकास लक्ष्यों (SDG) पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और कॉर्पोरेट सेक्टर को सम्मानित करने के लिए SDG Achiever Award 2024–25 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पहल संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और नीति आयोग की साझेदारी में की जा रही है। पुरस्कार का उद्देश्य राज्य में सतत विकास लक्ष्यों को तेजी से हासिल करने के साथ ही जमीनी स्तर पर हो रहे नवाचार, जनभागीदारी और सकारात्मक प्रयासों को पहचान देना है। इस बार खास तौर पर “SDG Localization” पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसके तहत गांव और ब्लॉक स्तर पर किए गए सफल और प्रेरणादायक कार्यों को भी शामिल किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार इस पहल से प्रदेश में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में ठोस और स्थानीय प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।

इस वर्ष पहली बार “SDG Young Achiever Award” की भी घोषणा की गई है। यह पुरस्कार 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए रखा गया है, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जल संरक्षण, जैव विविधता, नशा मुक्ति, नवाचार और समाज परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए हैं। राज्य भर से कुल 60 उत्कृष्ट व्यक्तियों और संस्थाओं का चयन इस पुरस्कार के लिए किया जाएगा। चयनित मॉडलों को आगे अन्य जिलों और योजनाओं में भी लागू करने पर जोर दिया जाएगा ताकि उनके सफल कार्यों का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और राज्यभर में सतत विकास की अवधारणा मजबूत हो सके।

नामांकन प्रक्रिया 30 नवंबर 2025 तक खुली है। इच्छुक व्यक्ति या संस्था आवेदन फॉर्म cppgg.uk.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर ईमेल cppgg@gmail.com पर आवेदन भेज सकते हैं। इसके अलावा QR कोड के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. मुकेश नेगी से संपर्क किया जा सकता है। उनका मोबाइल नंबर 7500858662 जारी किया गया है।

यह पुरस्कार न केवल उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देने का अवसर प्रदान करेगा बल्कि राज्य में सतत विकास लक्ष्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!