Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

देहरादून से खबर — संविधान दिवस पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों संग किया संविधान की प्रस्तावना का पाठ, सभी ने किए हस्ताक्षर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय परिसर में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर भारत के संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक वाचन किया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा और उसके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि “संविधान केवल देश की शासन प्रणाली का आधार नहीं है, बल्कि यह समानता, न्याय और स्वतंत्रता जैसे मूल्यों का प्रतीक है, जिसने भारत को एकता के सूत्र में बाँधा है।”
उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यों के माध्यम से संविधान की भावना — न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व — को जीवन और शासन में आत्मसात करें।

सामूहिक वाचन के बाद सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान प्रस्तावना पट (Preamble Wall) पर हस्ताक्षर कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव दीपक कुमार, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, नवनीत पांडेय, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव (मुख्य सचिव) एम.एल. उनियाल, वरिष्ठ निजी सचिव जी.सी. लोहानी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों में संवैधानिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!