Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल, छात्रों को दिए मेडल — विधानसभा के विशेष सत्र को करेंगी संबोधित

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह की शुरुआत हो चुकी है। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को उत्तराखंड पहुंचीं। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इसके बाद राष्ट्रपति सेना के हेलिकॉप्टर से हरिद्वार रवाना हुईं, जहां उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल प्रदान किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह सहित कई मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा राज्य की रजत जयंती वर्ष के उत्सवों की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। राष्ट्रपति रविवार रात राष्ट्रपति निकेतन में विश्राम करेंगी।

कल देहरादून में विशेष सत्र को करेंगी संबोधित

तीन नवंबर (सोमवार) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को प्रातः 11 बजे संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम को वह नैनीताल स्थित राजभवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगी।

कैंचीधाम और कुमाऊं विश्वविद्यालय जाएंगी राष्ट्रपति

अपने दौरे के अंतिम दिन मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैंचीधाम स्थित नीब करौरी बाबा के दर्शन करेंगी। इसके बाद वह कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और छात्रों को सम्मानित करेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को करेंगे सैन्यधाम का लोकार्पण

राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के गुनियाल गांव में निर्मित सैन्यधाम का लोकार्पण करेंगे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को सैन्यधाम का निरीक्षण किया।

सैन्यधाम में सैनिकों के पराक्रम की स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए संग्रहालय, थियेटर और लाइट एंड साउंड शो जैसी आधुनिक सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। यहां आने वाले लोग वीर शहीदों की गाथाओं और उनके साहसिक योगदान से परिचित हो सकेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून एयरपोर्ट, हरिद्वार, नैनीताल और कैंचीधाम में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। पुलिस और एसपीजी के जवानों ने सभी स्थलों पर रिहर्सल और सुरक्षा अभ्यास किया। राष्ट्रपति के काफिले के लिए चार हेलिकॉप्टरों की तैनाती की गई है।

राष्ट्रपति के इस दौरे से उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष की शुरुआत ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बन गई है, जिसमें राज्य के गौरव, संस्कृति और विकास की झलक देखने को मिल रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!