डीएम ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा— एक दिया देश की समृद्धि के नाम जलाएं….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

डीएम ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा— एक दिया देश की समृद्धि के नाम जलाएं।

नैनीताल, 18 अक्टूबर 2025। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपदवासियों को दीपों के पर्व दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने समस्त जनपदवासियों के स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और निराशा से आशा की ओर ले जाने वाला पर्व है, इसे आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाया जाए।

जिलाधिकारी रयाल ने जनपदवासियों से अपील की कि वे दीपावली के इस पर्व को अपने परिवार और बच्चों के साथ सुरक्षित वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी और पटाखे फोड़ते समय बच्चों पर विशेष ध्यान दें तथा उनके साथ रहें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

उन्होंने लोगों से इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए कम से कम पटाखों का उपयोग करें और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से घर सजाएं।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आग्रह किया कि इस बार दीपावली पर “वोकल फॉर लोकल” के तहत स्थानीय बाजारों से खरीदारी करें ताकि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिले और स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहन मिल सके।

उन्होंने कहा, “आइए, इस दीपावली एक दिया देश की समृद्धि के नाम जलाएं और स्वच्छ, सुरक्षित व पर्यावरण-संवेदनशील दीपावली मनाएं।”

और पढ़ें

error: Content is protected !!