Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने उत्तराखंड अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, बोले जीवनभर संगठन से जुड़ा रहूंगा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने अपने व्यक्तिगत कारणों के चलते पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि वह जीवनभर संगठन के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे और सदैव संगठन के हित में कार्य करते रहेंगे।

अशोक गुलाटी ने अपने संदेश में कहा,

“आदरणीय अध्यक्ष जी नमस्कार, निवेदन यह है कि मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से उत्तराखंड अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं हमेशा कार्यकारिणी का जीवनभर सदस्य बना रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सम्मान मुझे सदैव प्रेरणा देता रहेगा। मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं।”

उन्होंने कहा कि संगठन के सभी साथियों ने उन्हें जो सम्मान, प्रेम और सहयोग दिया, वह अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने भावनात्मक लहजे में कहा कि वे भविष्य में भी संगठन के हितों की रक्षा और विस्तार के लिए हर संभव योगदान देते रहेंगे।

गुलाटी के इस्तीफे की सूचना के बाद कार्यकर्ताओं में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली — कई ने उनके निर्णय का सम्मान करते हुए कहा कि संगठन को उनसे आगे भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!