काठगोदाम। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कुमाऊँ मंडल नैनीताल का वार्षिक चुनाव शनिवार को काठगोदाम डिपो परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
चुनाव अधिकारी श्री डूंगर सिंह संभल, श्री विक्रम सिंह डंगवाल एवं श्री भूपेंद्र अधिकारी की देखरेख में मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई।

घोषित परिणामों के अनुसार क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर श्री जगदीश कांडपाल और क्षेत्रीय मंत्री पद पर श्री उमेश चंद्र जोशी निर्विरोध रूप से मनोनीत हुए।
अन्य पदाधिकारियों में —
- क्षेत्रीय उपाध्यक्ष: बालम सिंह, राहुल कुमार
- क्षेत्र संयुक्त मंत्री: ललित मोहन जोशी, दिनेश कुमार
- कोषाध्यक्ष: पी.सी. बिष्ट
- संगठन मंत्री: बलराम आर्य
- सम्पेशक: शंकर दत्त जोशी
प्रांतीय सदस्य के रूप में आन सिंह जीना, शंकर सिंह, श्याम सिंह शाही, गोपाल पपनोई, राजेश कोहली, प्रमोद बरगली और जगमोहन को चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजय चौहान और रमाशंकर का चयन किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की एकता और कर्मचारी हितों की रक्षा को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

Skip to content











