Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

काशीपुर : मेडिकल स्टोर्स पर औचक छापेमारी, 2 दुकानें सील, 7 के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – जिलाधिकारी उधमसिंहनगर के आदेश और एसडीएम काशीपुर के निर्देश पर औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने थाना पुलिस व प्रशासन के साथ मिलकर सोमवार को मोहल्ला अलीख़ान और मोहल्ला साबिक क्षेत्र में स्थित 14 मेडिकल स्टोर्स पर औचक छापेमारी की।

जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। अधिकांश मेडिकल स्टोर्स पर होलसेल लाइसेंस की आड़ में रिटेल कारोबार किया जा रहा था, जबकि इसके लिए रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की अनिवार्यता होती है। वहीं, कई दुकानों पर अस्वास्थ्यकर स्थिति पाई गई और मनःप्रभावी औषधियों के बिल मौके पर सत्यापित नहीं हो सके।

छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 मेडिकल प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त करने और 1 मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई। इसके अलावा 4 मेडिकल स्टोर्स पर अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सबसे गंभीर मामला तब सामने आया जब मेसर्स न्यू राकेश मेडिकल स्टोर का मालिक टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। वहीं मेसर्स भगत जी मेडिकल स्टोर में मनःप्रभावी औषधियों का बिल प्रस्तुत न कर पाने पर प्रशासन ने दोनों दुकानों को सील कर दिया।

कार्रवाई में सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर शुभम कोटनाला, निधि शर्मा, अर्चना उप्पल, कोतवाली पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम शामिल रही।

और पढ़ें

error: Content is protected !!