Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

देहरादून एसपी बनकर रिक्शा चालक से 14 हजार की ठगी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – ठगों ने अब पुलिस अधिकारियों के नाम का सहारा लेकर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताज़ा मामला आनंदबाग तल्ला गोरखपुर निवासी रिक्शा चालक नरेश कुमार के साथ सामने आया है। ठग ने खुद को देहरादून का एसपी बताते हुए नरेश को अश्लील वीडियो देखने के झूठे आरोप में फँसाने की धमकी दी और केस खत्म करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। डर और घबराहट में रिक्शा चालक ने दुकानदार के फोन पे से दो बार में कुल 14 हजार रुपये ठग को भेज दिए।

नरेश मूलरूप से बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले हैं और रोजाना रिक्शा चलाकर 100-150 रुपये की कमाई से अपने परिवार का गुज़ारा करते हैं। पीड़ित ने बताया कि रविवार सुबह अज्ञात नंबर से आए कॉल पर ठग ने कहा – “मैं देहरादून एसपी बोल रहा हूं, तुम्हें अश्लील वीडियो देखने के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा। नैनीताल से पुलिस तुम्हें लेने आ रही है। यदि गिरफ्तारी से बचना चाहते हो तो तुरंत 20 हजार रुपये जमा करो।”

डरे-सहमे नरेश ने तुरंत कोतवाली के पास स्थित दुकान से 14 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपी। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ठग को पकड़ने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!