हल्द्वानी। छड़ायल सुयाल निवासी कमला देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह मेहरा ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसके पुत्र नवीन मेहरा पर सुनियोजित तरीके से धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। कमला देवी ने बताया कि उसका पुत्र नवीन मेहरा अपने दोस्त आयुष के साथ घर से गया था। इस दौरान हरीश बृजवासी नामक युवक उसे किसी काम का बहाना बनाकर हल्दचौड़ ले गया, जहां उसने दोनों को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद सभी मोटाहल्दू पहुंचे, जहां कुछ लोगों से हाथापाई हो गई। इसके बाद वे धान मिल नवीन मंडी पहुंचे, जहां पहले से कुछ युवक घात लगाए बैठे थे। जैसे ही हरीश ने गाड़ी रोकी, उन युवकों ने नवीन पर हमला बोल दिया और धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाई। जब आयुष ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो हरीश बृजवासी ने उसे पकड़कर चाकू से वार कर घायल कर दिया। सड़क पर हुई इस मारपीट को देखकर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता कमला देवी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Skip to content











