उधमसिंहनगर पुलिस ने किया ‘एन्टी ड्रग्स’ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, पढ़े पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर– (शादाब हुसैन) उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और पुलिस उप महा निरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निलेश भरणे के निर्देशन में एन्टी ड्रग्स मुहिम चलाया जा रही है| नशा मुक्त उत्तराखंड की मुहिम को बढ़ावा देने के लिए ऊधम सिंह नगर पुलिस के डिजिटल वालिंटियर अनुज कुमार सिंह , प्रीतम गाईन , और ललित मोहन जोशी ने  रविवार को गूलरभोज  चौकी से दिनेशपुर थाने तक लगभग 11 किलोमीटर  की रन फ़ॉर एन्टी ड्र्ग्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने इसका उद्घाटन किया । जिसमें 10 साल से 40 साल तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया । साथ ही ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विजेताओं  को पुरष्कृत भी किया | रन फ़ॉर एन्टी ड्र्ग्स प्रतियोगिता में सीओ पन्तनगर आशीष भारद्वाज और सीओ वन्दना वर्मा कार्यक्रम के अध्यक्षता में रहे। कार्यक्रम में दिनेशपुर थाने के थानाध्यक्ष अशोक कुमार और गदरपुर थाने के थानाध्यक्ष सतीश चन्द कापड़ी उपस्थित रहे। एसएसपी ने बताया कि हम सबको नशे से दूर रहना है और अपने साथ साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना है और हमारी पुलिस टीम 24 घण्टे सेवा में है | साथ ही उन्होंने अपना संपर्क नंबर भी देते हुए कहा अगर कोई कहीं आपकी बात ना सुनी जाये तो आप सीधे मुझे सम्पर्क करें, मैं हमेशा आपकी सेवा में उपस्थित रहूँगा |

और पढ़ें

error: Content is protected !!