Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

जिलाधिकारी ने किया जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों के साथ रूद्रपुर शहर के जल भराव क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण किया। उन्होंने अटारिया पुल, जगतपुरा, बृहस्पति मंदिर, फूलसूंगा, तीनपानी डाम जल भराव क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी,नगर आयुक्त को जल भराव क्षेत्रों में पैनी नजर रखने व जहां जहां कूड़े से जल निकासी अवरूद्ध हो रही है वहां कूड़ा हटाकर जल निकासी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी कहा से आ रहा है व जल प्रवाह को अवरूद्ध करने वाले अतिक्रमणों का ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश देते हुए अब अतिक्रमण कतई ना हो पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने जगतपुरा में बालिका विद्या मंदिर जू 0 हाईस्कूल में बनाए गए राहत शिविर का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण दौरान उन्होंने बच्चों को बिस्किट,पानी भी वितरित किए। उन्होंने राहत शिविर व जल भराव क्षेत्रों में चाय पानी, भोजन वितरण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सुबह से जल भराव क्षेत्रों में कार्य कर रहे जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना व हौसला अफजाई की। निरीक्षण दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!