Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

सीडीओ ने किया सोलर स्ट्रीट लाइट परियोजना का शुभारंभ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मुख्य विकास अधिकारी अंकाशा कोण्डे ने ग्राम पंचायत इब्राहीमपुर माशाही के अंतर्गत ग्राम मशाही कलां का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने पैनासोनिक कंपनी के सीएसआर के अंतर्गत स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइटों  के लगाने के कार्यों का शुभारंभ किया। ग्राम मैं  कुल 128 स्ट्रीट सोलर लाईट लगनी हैं।

इस कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए,  विकासखंड कार्यालय स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सीडीओ महोदया ने सीएसआर सहयोग के माध्यम से ग्राम में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि इससे ग्रामवासियों को सुरक्षा एवं सुविधा दोनों प्राप्त होंगी।

इसके उपरांत सीडीओ महोदया ने ब्लॉक कार्यालय भगवानपुर का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने सभी विभागीय पटल का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को दस्तावेजों के सुव्यवस्थित संधारण, समय पर फाइलिंग एवं रिकॉर्ड अपडेट रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना (PMAY-G) के अंतर्गत आवास चेकर कार्य की प्रगति अत्यंत न्यून होने के कारण नाराजगी जताई गई। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मानक के अनुसार चेकर कार्य को निर्धारित समय मैं पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!