Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

जिलाधिकारी ने खटीमा में मतदान पेटी का किया निरीक्षण, निष्पक्ष चुनाव को लेकर दिए सख्त निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

खटीमा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खटीमा पहुंचकर मतदान से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान पेटियों (मत पीठियों) की स्थिति का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भदौरिया ने स्पष्ट कहा कि पंचायत चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए और किसी भी प्रकार की धांधली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को पूरी सुरक्षा और स्वतंत्र वातावरण मिले, जिससे वे बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे और उन्होंने चुनाव संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी भी जिलाधिकारी को दी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!